लाइव न्यूज़ :

सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया पर 25 जनवरी को शुरू होगी वार्ता: महासभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 16, 2021 12:38 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 16 जनवरी संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष वोल्कन बोजकिर ने कहा है कि सुरक्षा परिषद में सुधार की प्रक्रिया को लेकर अंतर-सरकारी वार्ताएं इस महीने के अंत में फिर से शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की सदस्यता के साथ-साथ उसके काम करने के तरीके में 21वीं सदी की वास्तविकताओं की झलक मिलनी चाहिये।

सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर भारत का दो वर्ष का कार्यकाल इस साल शुरू हुआ है और वह संयुक्त राष्ट्र के इस 15 सदस्यीय शक्तिशाली अंग में सुधार के लिये लंबे समय से आवाज उठाता रहा है।

भारत का कहना है कि वह परिषद की स्थायी सदस्यता हासिल करने का हकदार है और मौजूदा स्वरूप के तहत सुरक्षा परिषद 21वीं सदी की भू-राजनैतिक वास्तविकताओं का प्रतिनिधित्व नहीं करती।

बोजकिर ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''इसमें कोई संदेह नहीं है कि सुरक्षा परिषद की सदस्यता तथा इसके कामकाज के तरीके में 21वीं सदी की वास्तविकताओं की झलक मिलनी चाहिये। यह अंतर-सरकारी तथा सदस्य देशों द्वारा संचालित प्रक्रिया है।''

बोजकिर से जब पूछा गया कि क्या वह काफी समय से लंबित सुरक्षा परिषद सुधारों की दिशा में प्रगति का कोई संकेत देखते हैं तो उन्होंने कहा आईजीएन प्रक्रिया के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त कतर तथा पोलैंड के स्थायी प्रतिनिधि 25 और 26 जनवरी को 75वें अधिवेशन में अंतर-सरकारी वार्ताएं शुरू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा