लाइव न्यूज़ :

ईरान के परमाणु समझौते पर वार्ता सोमवार को वियना में होगी बहाल

By भाषा | Updated: December 23, 2021 19:39 IST

Open in App

बर्लिन, 23 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरान और पांच वैश्विक शक्तियों के वार्ताकार 2015 के परमाणु समझौते को बहाल करने के लिए अगले सप्ताह वियना में बातचीत फिर से शुरू करेंगे।

ईरान की नयी मांगों को लेकर तनाव के बीच एक दौर के बाद लगभग एक सप्ताह पहले वार्ता स्थगित कर दी गई थी। वार्ता की अध्यक्षता यूरोपीय संघ के राजनयिक एनरिक मोरा कर रहे हैं।

यूरोपीय संघ ने कहा है कि ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, रूस और ईरान के प्रतिनिधि सोमवार से फिर से वार्ता शुरू करेंगे। ईरान के मुख्य वार्ताकार को परामर्श के लिए स्वदेश लौटने की अनुमति देने के बाद वार्ता रोक दी गई थी।

अमेरिका मौजूदा वार्ता में अप्रत्यक्ष रूप से हिस्सा ले रहा है क्योंकि 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते से अमेरिका को हटा लिया था। राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया कि वह समझौते से फिर से जुड़ना चाहते हैं।

आर्थिक पाबंदी में ढील पाने के लिए ईरान को समझौते का पालन करना होगा। समझौते से अमेरिका के हटने और ईरान पर फिर से पाबंदी लगाने के बाद तेहरान ने यूरेनियम का संवर्द्धन और तेज कर दिया। ईरान ने हाल के दिनों में संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी के अधिकारियों को भी अपने परमाणु संयंत्रों की निगरानी के लिए सीमित पहुंच दी। पिछले सप्ताह वियना में वार्ताकारों की स्थगित हुई वार्ता के बाद तीन यूरोपीय देशों के राजनयिकों ने कहा था कि वार्ता अंत की ओर बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला