लाइव न्यूज़ :

ईरान परमाणु समझौते पर 29 नवंबर से शुरू होगी वार्ता : यूरोपीय संघ

By भाषा | Updated: November 4, 2021 09:46 IST

Open in App

ब्रसेल्स, चार नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ ने बुधवार को घोषणा की कि विश्व शक्तियों और ईरान के बीच 2015 के ईरान परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए 29 नवंबर से वियना में फिर से वार्ता शुरू होगी।

यूरोपीय संघ ने कहा कि तथाकथित संयुक्त व्यापक कार्य योजना आयोग (जेसीपीओए) की बैठक में ईरान, चीन, फ्रांस, रूस, जर्मनी और ब्रिटेन के उच्च-स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।

एक बयान में कहा गया, "प्रतिभागी जेसीपीओए में अमेरिका की वापसी की संभावना और सभी पक्षों द्वारा समझौते के पूर्ण एवं प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा जारी रखेंगे।"

जेसीपीओए का लक्ष्य ईरान से प्रतिबंध हटाने के एवज में ईरानी परमाणु गतिविधियों पर लगाम लगाना है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में अमेरिका इस समझौते से पीछे हट गया था और उसने ईरान पर फिर से प्रतिबंध लागू कर दिए थे।

यूरोपीय देश अमेरिका को समझौते में फिर से वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन तेहरान की नयी कट्टरपंथी सरकार की अनौपचारिक वार्ता पुन: आरंभ करने की अनिच्छा के कारण ये कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल