लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 को लेकर लापरवाही बरतने से स्थिति हो सकती है और गंभीर : बाइडन और सीडीसी अधिकारी ने चेताया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 11:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 30 मार्च (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग की एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि देश में बहुत से लोगों का यह मानना कि कोरोना वायरस महामारी पर विजय प्राप्त कर ली गई है, लेकिन ऐसा सोचना जल्दबाजी है।

उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और अन्य प्रकार की सावधानी बरतने की अपील की और कोविड-19 की “चौथी लहर” के बारे में चेताया।

सीडीसी की प्रमुख डॉ. रोशेल वालेंस्की ने कहा कि अगर लापरवाही बरती गई, तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है।

यह चेतावनी ऐसे समय में दी गई है, जब बाइडन ने घोषणा की है कि अगले पांच सप्ताह में सभी वयस्क कोरोना वायरस का टीका लगवाने के लिए पात्र होंगे।

बाइडन ने कहा, “यह बेहद गंभीर है।” उन्होंने राज्यों के गवर्नरों से मास्क और अन्य प्रतिबंधों को फिर से अनिवार्य करने का आग्रह किया है।

इससे पहले वाइट हाउस की प्रेस वार्ता में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की निदेशक डॉ. वालेंस्की कोविड-19 के मरीजों के उपचार के दौरान के अपने अनुभवों को साझा करते हुए भावुक हो गईं।

उन्होंने कहा, “हमें आगे बहुत कुछ करना है और बहुत सी उम्मीदें हैं।” उन्होंने कहा, “लेकिन अभी मुझे डर लग रहा है। मुझे भविष्य में स्थिति और खराब होने की आशंका है।”

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह के मुकाबले संक्रमण के मामलों में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है और प्रतिदिन 60,000 मामले सामने आ रहे हैं।

वालेंस्की ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है।

उन्होंने चेताया कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो अमेरिका की हालत यूरोपीय देशों जैसी हो जाएगी, जहां संक्रमण के मामले और मृतकों की फिर से संख्या बढ़ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब