लाइव न्यूज़ :

नीरा टंडन बेहतरीन नीति बनाने में सक्षम, विभिन्न सरकारों के साथ काम करने का है अनुभव: बाइडन

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:17 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, दो दिसम्बर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन बेहतरीन नीति बनाने में सक्षम हैं और उन्हें विभिन्न सरकारों के साथ काम करने का महत्वपूर्ण अनुभव भी हासिल है।

बाइडन ने मंगलवार को व्हाइट हाउस के शीर्ष पद ‘प्रबंधन एवं बजट कार्यालय’ निदेशक के लिए भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को नामित करने की आधिकारिक घोषणा करने के बाद यह बयान दिया।

अगर अमेरिकी सीनेट में भी इस पद के लिए टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह व्हाइट हाउस में प्रभावशाली ‘प्रबंधन और बजट कार्यालय’ (ओएमबी) की प्रमुख बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। टंडन वर्तमान में वामपंथी झुकाव वाले ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

डेलावेयर के विलमिंगटन स्थित सत्ता हस्तांतरण मुख्यालय में बाइडन ने कहा, ‘‘ ‘प्रबंधन एवं बजट कार्यालय’ के निदेशक के पद के लिए, मैं नीरा टंडन को नामित करता हूं। मैं नीरा को काफी लंबे समय से जनता हूं। वह बेहतरीन नीति बनाने में सक्षम हैं और उन्हें विभिन्न सरकारों के साथ काम करने का महत्वपूर्ण अनुभव भी हासिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें उनकी मां ने अकेले पाला-पोसा। वे ‘फूड स्टैम्प’ (संघीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम) पर निर्भर थे। उनकी मां भारत से आईं प्रवासी हैं, जिन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया, कड़ी मेहनत की और अमेरिका को लेकर अपनी बेटी के सपने को पूरा करने के लिए हर वह काम किया, जो वह कर सकती थीं। नीरा ने भी बिल्कुल वही किया। वह लाखों अमेरिकियों के समक्ष मौजूद परेशानियों को समझती हैं।’’

बाइडन ने कहा कि टंडन ओएमबी का नेतृत्व करने वाली पहली अश्वेत महिला एवं पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!