लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीके की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: June 8, 2021 13:50 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ जून अमेरिका के विदेश मंत्री टोनी ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया भर में क्षेत्रीय आधार पर कोविड-19 रोधी टीके की उत्पादन क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।

गौरतलब है कि भारत सहित कई देशों को अमेरिका लाखों टीके भेज रहा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अमेरिका अपने कोविड-19 रोधी टीकों के भंडार में उपयोग में नहीं लाई गई ढाई करोड़ खुराक में से करीब 1.9 करोड़ यानी 75 प्रतिशत खुराक संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स कार्यक्रम के माध्यम से दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया तथा अफ्रीका के देशों को आवंटित करेगा।

ब्लिंकन विदेश विभाग के 2022 के बजटीय प्रस्तावों पर ‘हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी’ के समक्ष कहा कि दुनिया के तीन-चौथाई लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण होना जरूरी है।

ब्लिंकन ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ आठ करोड़ टीकों को आवंटित करने से पहले, और ना सिर्फ अमेरिका में, बल्कि विश्व में उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर ध्यान देने से पहले, अगर हम मौजूदा स्थिति तौर तरीके अपनाए रहे, तो हम दुनियाभर के लोगों को या कम से कम दुनिया के 75 प्रतिशत लोगों को 2024 तक टीके नहीं लगा पाएंगे।’’

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करना है कि जो भी हम देश से बाहर भेजें वे सुरक्षित एवं प्रभावी हों।’’

ब्लिंकन ने कहा कि टीकों का आवंटन शुरू हो गया है और इसके 75 प्रतिशत का आवंटन ‘कोवैक्स’ के साथ समन्वय स्थापित करके किया जाएगा।

‘कोवैक्स’ टीके के न्यायसंगत वितरण के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन समर्थित एक पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब