लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से जरूरी चिकित्सकीय सामानों की किल्लत

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:34 IST

Open in App

काठमांडू, सात मई नेपाल में कोविड-19 रोधी टीकों और जरूरी चिकित्सकीय सामानों की घोर किल्लत हो गयी है। वहीं विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि से अस्पतालों में बिस्तर और चिकित्सकीय ऑक्सीजन की कमी से बड़ा संकट पैदा होने को लेकर आगाह किया है।

नेपाल में 21 लाख लोगों को अब तक टीके की कम से कम एक खुराक मिल चुकी है। हालांकि, दोनों खुराक चार लाख से कम लोगों को ही मिली है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ ने उत्पादन इकाई में आग लगने से टीकों की आपूर्ति करने में असमर्थता जतायी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया की उन खबरों में किए गए दावों को खारिज कर दिया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार से टीकों की 50 लाख अतिरिक्त खुराकें खरीदने वाली है।

काठमांडू में संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉ. अशोक कर्की ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में तेजी से बिस्तर और ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो रहे हैं।

नेपाल में शुक्रवार को कोविड-19 के 9023 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 377,603 हो गयी। पिछले 24 घंटे में 50 लोगों की मौत से अब तक 3,579 लोग दम तोड़ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब