लाइव न्यूज़ :

कैलिफोर्निया में लगी आग में करीब 900 इमारतें क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: August 11, 2021 09:29 IST

Open in App

ग्रीनविले , 11 अगस्त (एपी) कैलिफोर्निया में इतिहास की अब तक की सबसे भयंकर आग फैलती ही आ जा रही है और इसमें सैकड़ों मकान तबाह हो गए हैं। दमकलकर्मी ग्रामीण समुदायों को बचाने में लगे हुए हैं।

जंगल में फैल रही आग से मंगलवार को करीब 900 मकान और अन्य इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। ‘डिक्सी फायर’ से उत्तरी सिएरा नेवादा में 12 से अधिक छोटे पर्वतीय और ग्रामीण समुदायों में 14,000 से अधिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। इसे ‘डिक्सी फायर’ नाम उस सड़क के नाम पर दिया गया है जहां आग लगनी शुरू हुई थी।

कुछ हिस्सों में आसमान साफ रहने के कारण इस हफ्ते बचाव कार्य में विमान से करीब 6,000 दमकलकर्मी शामिल हुए। दमकल विभाग के प्रवक्ता एडविन जुनिगा ने कहा, ‘‘हम उड़ान भर सकते हैं या नहीं, यह काफी हद तक धुएं पर निर्भर करता है। कुछ इलाके हैं जहां बहुत ज्यादा धुआं है।’’

दमकलकर्मी रिच थॉम्पसन ने सोमवार शाम को आगाह किया कि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

कैलिफोर्निया के वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग ने बताया कि 14 जुलाई को लगी यह आग 1,973 वर्ग किलोमीटर के इलाके तक फैल गयी है और अभी महज 25 प्रतिशत तक के इलाके में ही आग पर काबू पाया गया है।

गवर्नर गैविन न्यूसम ने मंगलवार को उत्तरी शास्ता, ट्रिनिटी और तेहामा काउंटी के लिए आपातकाल की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी