लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में स्कूल से करीब 200 छात्र अगवा

By भाषा | Updated: May 31, 2021 09:37 IST

Open in App

लागोस (नाइजीरिया), 31 मई (एपी) नाजीरिया के उत्तरी राज्य नाइजर स्टेट में सालिहू टैंको इस्लामिक स्कूल से करीब 200 छात्रों को अगवा कर लिया गया, इस घटना के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई।

नाइजीरिया के मीडिया संगठनों और टीवी चैनलों की खबरों में अपहृत बच्चों की संख्या 200 बताई गई है।

नाइजर स्टेट पुलिस प्रवक्ता वासीयू अबिओदुन ने घटना की पुष्टि की हालांकि अपहृत बच्चों की संख्या उन्होंने नहीं बताई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना को हथियारबंद लोगों ने अंजाम दिया, जो मोटरसाइकिल पर सवार थे।’’

अबिओदुन ने बताया कि हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और बड़ी संख्या में बच्चों को अगवा कर लिया। उन्होंने बताया कि इस बीच उन लोगों ने एक व्यक्ति को गोली भी मार दी।

उन्होंने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए बचाव दलों को भेजा गया है और पुलिस यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

स्कूलों से बच्चों को अगवा करने की घटनाएं यहां बार-बार हो रही हैं, जिसके कारण कई स्कूलों को बंद भी करना पड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला