लाइव न्यूज़ :

नेतन्याहू के आवास के बाहर करीब 1,000 लोगों ने किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 29, 2020 08:20 IST

Open in App

यरूशलम, 29 नवंबर (एपी) इजराइल में करीब 1,000 प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार रात को उनके यरूशलम स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी कई महीनों से प्रर्दशन कर रहे हैं।

उनकी मांग है कि नेतन्याहू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों और इजराइल में कोरोना वायरस से निपटने में ‘‘नाकाम’’ रहने के कारण उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

देश में दो बार लगाए गए लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था चरमरा गई है और लाखों इजराइली बेरोजगार हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों में कई ऐसे लोग हैं, जिनकी नौकरियां चली गई हैं।

हालांकि छह माह से प्रदर्शन कर रहे इन लोगों की संख्या में सर्दी का मौसम आने के कारण कमी आई है, लेकिन वे अपनी मांग को लेकर मुखर हैं। सभी प्रदर्शनकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहन रखा था, लेकिन सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल