लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में जहाज जलने के बाद समुद्र तट पर करीब सौ कछुए मृत मिले

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:17 IST

Open in App

कोलंबो, 22 जून (एपी) श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में एक मालवाहक जहाज के जलकर डूब जाने के बाद करीब सौ कछुए, करीब एक दर्जन डॉल्फिन और एक ब्लू व्हेल समुद्र तट पर मृत अवस्था में मिले। इस हादसे के बाद अनेक समुद्री जीवों के मारे जाने की आशंका पैदा हो गयी है।

पारिस्थितिकी विज्ञानियों का मानना है कि जलीय जीवों की मृत्यु का जहाज में आग लगने और उसमें से खतरनाक रसायनों के स्राव से सीधा संबंध है। सिंगापुर के झंडे वाले एक्सप्रेस पर्ल जहाज में 12 दिन तक आग लगी रही और यह पिछले हफ्ते कोलंबो के मुख्य बंदरगाह के पास डूब गया। हालांकि सरकारी अधिकारियों ने कहा कि जलीय जीवों से जुड़े इन कारणों की अस्थायी रूप से पुष्टि हुई है और पूरी तरह जांच अभी बाकी है।

जहाज पर 20 मई को आग गयी थी और कुछ दिन बाद मृत जलीय जीव समुद्र किनारे आने लगे। कछुआ संरक्षण परियोजना के तुषान कपूरुसिंघे ने भी कछुओं की मौत के पीछे जहाज पर आग लगने और रसायनों के स्राव को जिम्मेदार बताया है।

श्रीलंका के समुद्र क्षेत्र में पांच प्रजाति के कछुए पाये जाते हैं जो अंडे सेने के लिए अक्सर तट के नजदीक आते हैं। मार्च से जून के बीच कछुए बड़ी संख्या में आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल