लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में टीकाकरण का लक्ष्य पूरा होने के करीब, बुजुर्गों से टीका लगवाने का आग्रह किया जा रहा

By भाषा | Updated: February 13, 2021 19:14 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 13 फरवरी राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) ने सत्तर वर्ष से अधिक आयुवर्ग के जोखिम वाले समूह के लोगों से अनुरोध किया है कि वे इस सप्ताहांत पर कोविड-19 टीकाकरण करवा लें।

ब्रिटेन की सरकार सोमवार तक शीर्ष प्राथमिकता वाले समूहों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के नजदीक पहुंच जाएगी।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंग्लैंड में अब तक 1.2 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है और अब सरकार 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सर्वाधिक जोखिम की श्रेणी में आने वाले लोगों के टीकाकरण के लिए मापदंड का दायरा बढ़ा सकती है।

सरकार यह लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंची क्योंकि मंत्रियों ने समुदायों के बीच जाकर टीकाकरण के संबंध में जागरूकता फैलाई । ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल बेडफोर्ड के गुरु नानक गुरुद्वारे में गईं थीं जहां उन्होंने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों के बीच टीकाकरण का संदेश दिया।

पटेल ने कहा, ‘‘टीका सुरक्षित है और यह आपको तथा आपके प्रियजनों का बचाव करेगा।’’

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हेनकॉक ने ‘द डेली टेलीग्राफ’ को बताया कि उन्हें उम्मीद है कि समय के साथ दुनिया इस भयावह वायरस को मौसमी फ्लू वायरस की तरह लेने लगेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे आशा है कि कोविड-19 साल के अंत तक साध्य रोग हो जाएगा।’’

एनएचएस के चिकित्सा निदेशक प्रोफेसर स्टीफन पोविस ने कहा, ‘‘यदि आपकी आयु 70 वर्ष या अधिक है और आपने अभी तक टीका नहीं लगवाया है तो कृपया आगे आएं और टीका लगवाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात