लाइव न्यूज़ :

राजग ने बिहार उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:04 IST

Open in App

पटना, एक अक्टूबर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शुक्रवार को विधानसभा की तारापुर और कुशेश्वर अस्थान सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। ये सीटें मौजूदा विधायकों के निधन से खाली हुई हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन और भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की उपस्थिति में पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में तारापुर से राजीव कुमार सिंह को और कुशेश्वर अस्थान (सुरक्षित) से अवध भूषण हजारी को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई। इस मौके पर अन्य नेता भी मौजूद थे।

पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर जदयू ने जीत दर्ज की थी। तारापुर सीट मेवा लाल चौधरी की कोविड-19 से हुई मौत की वजह से खाली हुई है। यहां से पार्टी ने जिन्हें प्रत्याशी बनाया है उन्हें नीतीश कुमार का पुराना करीबी माना जाता है।

कुशेश्वर अस्थान सीट के लिए घोषित राजग उम्मीदवार दिवंगत विधायक शशिभूषण हजारी के बेटे हैं। शशिभूषण हजारी ने दिल्ली के अस्पताल में अंतिम सांस ली थी जहां पर उनका हैपेटाइटिस बी का इलाज चल रहा था।

निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के मुताबिक इन दोनों सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है और 16 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा