लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में होगी नवाज शरीफ की सर्जरी, तब तक नहीं कर सकेंगे यात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2020 19:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की देश वापसी के लिए पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे दावों के संबंध में उन्होंने कहा, “वह यहां इलाज के लिए यात्रा वीजा पर आए हैं और उन्हें ब्रिटेन सरकार को नहीं सौंपा गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देपीएमएल-एन सहयोगियों के मुताबिक ब्रिटेन में नवाज शरीफ की सर्जरी होनी है।ब्रिटेन में शरीफ के सहयोगियों ने इस संभावना से इनकार किया

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ब्रिटेन में सर्जरी होनी हैं जिसके चलते उन्हें यात्रा करने की इजाजत नहीं है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। ब्रिटेन में शरीफ के सहयोगियों ने इस संभावना से इनकार किया कि इमरान खान नीत सरकार ब्रिटिश सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री को देश भेजने का अनुरोध करेगी क्योंकि वह चिकित्सीय आधार और यात्रा वीजा पर यहां हैं।

ब्रिटेन में पीएमएल-एन के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा, “मियां साहिब इलाज कराने के लिए यहां हैं और यहां उनकी सर्जरी होनी है।” शरीफ की देश वापसी के लिए पाकिस्तान की तरफ से किए जा रहे दावों के संबंध में उन्होंने कहा, “वह यहां इलाज के लिए यात्रा वीजा पर आए हैं और उन्हें ब्रिटेन सरकार को नहीं सौंपा गया है।”

तीन बार प्रधानमंत्री रहे 70 साल के शरीफ को पिछले साल लौहार उच्च न्यायालय ने चिकित्सीय आधार पर चार हफ्तों के लिए विदेश जाने की अनुमति दी थी जिसके बाद वह लंदन आ गए थे। पीएमएल-एन सहयोगियों के मुताबिक ब्रिटेन में शरीफ की सर्जरी होनी है।

कुछ साल पहले भी उनकी इसी तरह की सर्जरी हुई थी जिससे उनको तमाम तरह की परेशानियां हो गईं थी। इस बीच, वह अपनी बेटी मरियम नवाज के यहां आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन यह तभी हो पाएगा जब उन्हें जमानत मिलेगी और साथ ही विदेश जाने की अनुमति भी दी जाएगी। शरीफ के डॉक्टर के मुताबिक पीएमएल-एन के शीर्ष नेता हृदय संबंधी कई जटिल बीमारियों से जूझ रहे हैं और उन्हें मायोकार्डियम का खतरा है जिसके लिए उनकी सर्जरी होनी है।

टॅग्स :नवाज शरीफपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला