लाइव न्यूज़ :

लंदन जाएंगे नवाज शरीफ, बीमार चल रहे हैं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: November 7, 2019 20:33 IST

दो सप्ताह तक अस्पताल में विभिन्न रोगों के इलाज के बाद उन्हें बुधवार को यहां जट्टी उमरा रायविंड स्थित उनके आवास लाया गया। शरीफ (69) का प्लेटलेट काउंट कम होकर 2000 रह गया था जिसके बाद उन्हें 22 अक्टूबर को सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की हिरासत में थे।

Open in App
ठळक मुद्देशहबाज ने शरीफ को लंदन में इलाज कराने के लिए मोटे तौर पर मना लिया है।शहबाज ने ब्रिटेन में हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक के सलाहकारों से बात भी कर ली है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपने आगे के इलाज के लिए अपने छोटे भाई शहबाज शरीफ के साथ लंदन की यात्रा कर सकते। यह जानकारी मीडिया की एक खबर में आयी है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बीमार चल रहे हैं। दो सप्ताह तक अस्पताल में विभिन्न रोगों के इलाज के बाद उन्हें बुधवार को यहां जट्टी उमरा रायविंड स्थित उनके आवास लाया गया। शरीफ (69) का प्लेटलेट काउंट कम होकर 2000 रह गया था जिसके बाद उन्हें 22 अक्टूबर को सर्विसेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह भ्रष्टाचार निरोधक इकाई की हिरासत में थे।

‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) (पीएमएल..एन) अध्यक्ष शहबाज ने शरीफ को लंदन में इलाज कराने के लिए मोटे तौर पर मना लिया है। शहबाज ने ब्रिटेन में हार्ले स्ट्रीट क्लीनिक के सलाहकारों से बात भी कर ली है। यहां पर प्लेटलेट काउंट कम होने से पीड़ित मरीजों का निजी तौर पर इलाज किया जाता है।

खबर के अनुसार शरीफ लाहौर में ही इलाज कराने पर अड़े हुए थे। इसमें कहा गया कि शरीफ को शहबाज ने सलाह दी कि वह इलाज के लिए लंदन में कम से कम पांच महीने रहने पर विचार करें। खबर में एक सूत्र के हवाले से कहा गया, ‘‘शहबाज शरीफ ने अपने भाई से कहा कि उनका स्वास्थ्य राजनीति से और अन्य सब चीजों से ऊपर आता है।

यह महत्वपूर्ण है कि नवाज शरीफ का स्वास्थ्य अच्छा रहे और उन्हें सर्वश्रेष्ठ इकाइयों में सर्वश्रेष्ठ इलाज मिलना चाहिए।’’ खबर के अनुसार सर्विसेज हॉस्पिटल में शरीफ का इलाज करने वाले चिकित्सकों के पैनल का नेतृत्व करने वाले डा. महमूद अयाज ने कहा कि उनके इलाज के लिए गठित चिकित्सकीय बोर्ड लिखित में देगा कि शरीफ को विदेश में जेनेटिक टेस्ट कराना चाहिए। शरीफ कोट लखपत जेल में बंद थे लेकिन पिछले महीने उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो की हिरासत में भेज दिया गया था जो कि चौधरी चीनी मिल भ्रष्टाचार मामले में शरीफ परिवार के खिलाफ जांच कर रहा है। 

टॅग्स :पाकिस्ताननवाज शरीफइमरान खानब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?