लाइव न्यूज़ :

नवाज़ 'सियार' हैं और पाक फौज में 'बगावत' भड़काने की कोशिश कर रहे हैः इमरान खान

By भाषा | Updated: November 7, 2020 17:22 IST

Open in App

सज्जाद हुसैन

इस्लामाबाद सात नवंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएमएल-एन के सुप्रीमो नवाज़ शरीफ को ' सियार' बताते हुए कहा कि वह फौज पर मुल्क की सियासत में शामिल होने का आरोप लगाकर तथा सैन्य और आईएसआई के नेतृत्व में बदलाव की मांग कर सेना में ''बगावत'' भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री 70 वर्षीय शरीफ फिलहाल लंदन में हैं और उन्होंने पिछले महीने सीधे तौर पर सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद पर खान की जीत सुश्निचित करने के लिए 2018 के आम चुनाव में दखलअंदाजी का आरोप लगाया था।

शरीफ को 2017 में भ्रष्टाचार के मामले में अदालत के आदेश के बाद पद से हटना पड़ा था।

उन्होंने पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) के बैनर तले विपक्षी पार्टियों की संयुक्त रैली में 16 अक्टूबर को उक्त आरोप लगाए थे।

प्रधानमंत्री खान ने कहा कि शरीफ लंदन में एक ''सियार'' की तरह बैठे हैं और फौज पर निशाना साध रहे हैं।

खान ने खैबर पख्तूनख्वा के मिंगोरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पाकिस्तानी फौज पर सियासत में शामिल होने और सेना एवं आईएसआई के प्रमुखों को बदलने की मांग करके फौज में 'बगावत' भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

ताकतवर फौज ने पाकिस्तान के अस्तित्व के आधे से ज्यादा समय देश पर हुकूमत की है। उसका अब भी सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में काफी दखल है।

बहरहाल, सेना ने मुल्क की राजनीति में दखलअंदाजी करने से इनकार किया है। प्रधानमंत्री खान ने भी इन इल्ज़ामों का खंडन किया है कि फौज ने 2018 के चुनाव में उनकी मदद की थी।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, खान ने कहा कि नवाज़ शरीफ बीमारी का बहाना बना कर देश से भाग गए। वह “पैसे की पूजा“ करते हैं और उन्होंने देश को लूट कर अपनी दौलत जमा की है।

पीएमएल-एन के प्रमुख भ्रष्टाचार के कई आरोपों का सामना कर रहे हैं। वह फिलहाल ज़मानत पर हैं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पिछले साल नवंबर में उन्हें इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत दी थी। लेकिन वह वापस नहीं आए, जबकि उनके वकीलों ने अदालत से कहा कि वह अभी ठीक हो रहे हैं।

खान ने फौज पर राजनीति में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाने वाली शरीफ की बेटी मरयम नवाज़ पर भी हमला बोला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह एक महिला होने का फायदा उठा रही हैं, क्योंकि महिलाओं का पाकिस्तान में सम्मान किया जाता है।

खान ने कहा, “ नवाज़ शरीफ और उनके बेटों में मुल्क में रहकर पाकिस्तानी फौज पर हमला करने की हिम्मत नहीं हैं। इसलिए वे विदेश भाग गए। मरयम नवाज़ जानती हैं कि हम उन्हें महिला होने की वजह से जेल नहीं भेजेंगे। इसलिए वह फौज के खिलाफ ज़हर उगल रही हैं।“

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी भ्रष्ट सियासतदानों को सेना पर आरोप लगाने की इजाजत कभी नहीं देंगे।

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के तहत साथ आने वाले “ भ्रष्ट नेताओं“ को फटाकरते हुए खान ने कहा कि चोरों और लूटेरों का एक समूह इकट्ठा हुआ है जो देश को लूटने के बाद विशेष रियायतों की मांग रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना