लाइव न्यूज़ :

नौसेना के जहाज ने कोलंबो बंदरगाह के पास सुरक्षा अध्ययन पूरा किया, श्रीलंकाई मंत्री को रिपोर्ट सौंपी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 18:42 IST

Open in App

कोलंबो, तीन जुलाई श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सर्वेक्षक ने कोलंबो बंदरगाह के पास समुद्र में 800 मील का सर्वेक्षण किया है और इस संबंध में एक रिपोर्ट श्रीलंकाई मत्स्यपालन मंत्रालय को भेजी गई है, ताकि सुरक्षित नौवहन हो और वाणिज्यिक उद्देश्य से मछली पकड़ी जा सके।

जून की शुरूआत में इस जल क्षेत्र में सिंगापुर के ध्वज वाले मालवाहक जहाज एमवी एक्स-प्रेस में आग लग जाने और उसके डूब जाने के बाद इस सर्वेक्षण की जरूरत महसूस हुई थी।

अध्ययन का उद्देश्य समुद्र की सतह पर मौजूद मलबे का पता लगाना है जो मरीन और मछुआरों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

उच्चायोग ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जहाज सर्वेक्षक एमवीएक्स्प्रेसपर्ल के आसपास 800 मील तक सर्वेक्षण कर कोलंबो बंदरगाह पहुंच गया है। पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर ने जहाज का स्वागत किया। ’’

भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले ने शुक्रवार को सर्वेक्षण की एक रिपोर्ट श्रीलंका के मत्स्यपालन मंत्री डगलस देवानंद को सौंप दी।

रिपोर्ट में पानी के नीचे मौजूद 54 मलबों और एक क्षतिग्रस्त जहाज का पता लगाने का दावा किया गया है।

मंत्री देवानंद ने संयुक्त अध्ययन के लिए उनकी अपील पर शीघ्र प्रतिक्रिया मिलने को लेकर भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा