लाइव न्यूज़ :

रूस में संसदीय चुनाव से पहले ऐप्पल और गूगल प्ले स्टोर्स से नवलनी का ऐप हटाया गया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:21 IST

Open in App

मॉस्को, 17 सितंबर (एपी) रूस में संसदीय चुनावों के लिए मतदान से पहले शुक्रवार को ऐप्पल और गूगल प्ले स्टोर्स से एक ऐप गायब हो गया जिसे जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के सहयोगियों ने बनाया था।

नवलनी ने ‘स्मार्ट वोटिंग’ नाम का ऐप डिजाइन किया था जिससे उन उम्मीदवारों का प्रचार किया जा सके जिनके क्रेमलिन के समर्थन वाले प्रत्याशियों को हराने की संभावना है। रूस के अधिकारी इस ऐप के प्रयोग को हतोत्साहित कर रहे हैं।

इस सप्ताहांत में होने वाले चुनाव को राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के आगामी राष्ट्रपति चुनाव से पहले सत्ता पर अपनी पकड़ मजबूत करने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है। इन चुनावों के लिए संसद पर नियंत्रण महत्वपूर्ण है।

ऐप्पल और गूगल पर पिछले कुछ सप्ताह में रूस के अधिकारियों का काफी दबाव रहा है। अधिकारी दोनों से ‘स्मार्ट वोटिंग’ ऐप को हटाने के लिए कह रहे थे। उनका कहना था कि ऐसा नहीं किया गया तो माना जाएगा चुनाव में हस्तक्षेप किया जा रहा है। उन्हें जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गयी।

रूस के विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन को तलब किया था। बृहस्पतिवार को ऐप्पल और गूगल के प्रतिनिधियों को रूस की संसद के उच्च सदन की एक बैठक में बुलाया गया। बैठक के बाद एक बयान में कहा गया कि ऐप्पल ने रूस के अधिकारियों के साथ सहयोग करने पर सहमति जताई है।

इस बारे में जब दोनों कंपनियों से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी