लाइव न्यूज़ :

नवलनी के सप्ताहांत में रूस लौटने की संभावना

By भाषा | Updated: January 13, 2021 18:02 IST

Open in App

मास्को, 13 जनवरी (एपी) रूस के राष्ट्रपति भवन ‘क्रेमलिन’ के आलोचक एलेक्सी नवलनी ने बुधवार को कहा कि कैद की उनकी निलंबित सजा की शर्तों के कथित उल्लंघन करने को लेकर उन्हें जेल में डाले जाने के रूसी कारागार सेवा के हालिया प्रस्ताव के बावजूद वह रविवार को रूस लौटेंगे।

नवलनी को अगस्त में ‘नर्व एजेंट’ (जहर) दिया गया था, जिसके चलते वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गये थे और बेहतर इलाज के लिए उन्हें जर्मनी ले जाया गया था। उन्होंने इस घटना के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया था।

नवलनी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आरेाप लगाया है कि वह उन्हें नये कानूनी प्रस्तावों द्वारा अब घर लौटने से रोक रहे हैं। क्रेमलिन ने विपक्ष के नेता को जहर देने में अपनी भूमिका होने की बात से बार-बार इनकार किया है।

नवलनी ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘‘पुतिन मुझे घर लौटने से रोकने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि वह रविवार को जर्मनी से वापस लौटेंगे।

गौरतलब है कि दिसंबर के अंत में संघीय कारागार सेवा ने यह मांग की थी कि नवलनी गबन और धन शोधन के आरोपों में 2014 में दोषी ठहराये जाने को लेकर एक निलंबित सजा के मामले में उसके कार्यालय में रिपोर्ट करें। साथ ही, चेतावनी दी थी कि उपस्थित होने में नाकाम रहने पर उन्हें जेल में डाल दिया जाएगा।

नवलनी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित करार दते हुए खारिज कर दिया था।

नवलनी ने कहा कि उनकी यह निलंबित सजा 30 दिसंबर को समाप्त हो गई।उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने अपने फैसले में था कि उनकी 2014 की दोषसिद्धि गैरकानूनी थी।

नवलनी 20 अगस्त को साइबेरिया से मास्को जाने के दौरान एक विमान में गंभीर रूप से बीमार पड़ गये और कोमा में चले गये थे। उन्हें दो दिनों बाद साइबेरिया से बर्लिन के एक अस्पताल ले जाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल