लाइव न्यूज़ :

बाइडन-पुतिन के बीच वार्ता में उठा नवलनी का मुद्दा

By भाषा | Updated: June 17, 2021 16:21 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जून अमेरिका के राष्ट्रपति जो. बाइडन ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष मानवाधिकार का मुद्दा उठाते रहेंगे क्योंकि यह मूल सिद्धांत है जिसके लिए उनका देश खड़ा हुआ है।

पुतिन ने स्वीकार किया कि बाइडन ने उनके साथ मानवाधिकारों के मुद्दों को उठाया, जिसमें विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी का मुद्दा भी शामिल था।

रूसी राष्ट्रपति ने नवलनी की कैद की सजा के निर्णय का बचाव किया और रूस के विपक्षी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार को लेकर बार-बार पूछे जाने वाले सवालों पर अमेरिका में घरेलू उथल-पुथल का उल्लेख किया जिसमें ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ विरोध प्रदर्शन और छह जनवरी को कैपिटल में हुई हिंसा शामिल है।

पुतिन ने कहा कि नवलनी जिसके हकदार थे उन्हें, वही मिला है।

नवलनी पुतिन के सबसे प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे हैं जिन्हें जर्मनी से रूस लौटने के बाद जनवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था।

रूस के विपक्षी नेता ने खुद को नर्व एजेंट जहर दिए जाने के बाद पांच महीने तक जर्मनी में इलाज कराया था। वह इस हमले के लिए रूसी प्रतिष्ठान क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराते हैं।

हालांकि, रूसी अधिकारियों ने नवलनी को जहर देने में संलिप्तता से इनकार किया है।

नवलनी को 2014 में गबन के एक मामले दोषी पाए जाने पर निलंबित सजा का उल्लंघन करने के मामले में 30 महीने कैद की सजा सुनाई गई है। उन्होंने गबन के मामले में संलिप्तता से इनकार करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल