नवलनी का मामला रूस के साथ संबंधों में एक ‘निम्न बिन्दु’ : यूरोपीय संघ के राजनयिक ने कहा

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:51 IST2021-02-05T19:51:30+5:302021-02-05T19:51:30+5:30

Navalny case a 'low point' in relations with Russia: EU diplomat said | नवलनी का मामला रूस के साथ संबंधों में एक ‘निम्न बिन्दु’ : यूरोपीय संघ के राजनयिक ने कहा

नवलनी का मामला रूस के साथ संबंधों में एक ‘निम्न बिन्दु’ : यूरोपीय संघ के राजनयिक ने कहा

मॉस्को, पांच फरवरी (एपी) यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक ने शुक्रवार को कहा कि रूस के विपक्ष के नेता एलेक्सेई नवलनी के साथ किया जा रहा अनुचित व्यवहार ब्रसेल्स और मॉस्को के बीच संबंधों में एक ‘‘निम्न बिन्दु’’ है।

रूस में नवलनी को लगभग तीन साल की सजा सुनाए जाने के कुछ दिन बाद ईयू के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लैवरोव से मुलाकात की।

नवलनी को जेल में भेजे जाने का आदेश दिए जाने से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में रूस की निन्दा की जा रही है।

बोरेल ने मॉस्को में लैवरोव के साथ बैठक से पहले कहा, ‘‘निश्चित तौर पर, हमारे संबंध तनाव से गुजर रहे हैं और नवलनी का मामला हमारे संबंधों में एक निम्न बिन्दु है।’’

भ्रष्टाचार रोधी जांच जांचकर्ता एवं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवलनी को जर्मनी से रूस लौटने के बाद पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया गया था।

नवलनी ने ‘नर्व एजेंट’ विष हमले के बाद उपचार के लिए पांच महीने जर्मनी में गुजारे थे। उनका आरोप है कि उनपर विष हमला करने में क्रेमलिन का हाथ है, जिसे रूसी अधिकारी खारिज करते रहे हैं।

बोरेल ने बैठक के बाद कहा कि उन्होंने नवलनी को जेल में डाले जाने तथा उनकी तरफ से प्रदर्शन करनेवाले हजारों लोगों को गिरफ्तार किए जाने पर लैवरोव को अपनी चिंताओं से अवगत कराया।

यूरोपीय संघ के अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्होंने लैवरोव को नवलनी की रिहाई तथा उनपर अगस्त में हुए विष हमले की जांच के लिए यूरोपीय संघ के समर्थन से भी अवगत कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Navalny case a 'low point' in relations with Russia: EU diplomat said

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे