लाइव न्यूज़ :

ईयू के मानवाधिकार पुरस्कार के नामितों की सूची में नवलनी, अफगान महिलाओं के नाम

By भाषा | Updated: October 14, 2021 19:37 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 14 अक्टूबर (एपी) जेल में बंद रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी और अफगान महिलाओं का एक समूह यूरोपीय संघ के शीर्ष मानवाधिकार पुरस्कार को जीतने के संभावित लोगों की सूची में हैं।

साखारोव पुरस्कार के लिए अंतिम नामित लोगों में जेल में बंद बोलिवियाई नेता और पूर्व अंतरिम राष्ट्रपति जीनिन एनेज शामिल हैं।

पुरस्कार के विजेता की घोषणा अगले कुछ दिन में की जाएगी और स्ट्रॉसबर्ग, फ्रांस में यूरोपीय संसद के 15 दिसंबर के सत्र के दौरान 50,000 यूरो राशि के पुरस्कार को प्रदान किया जाएगा।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के धुर विरोधी नवलनी को जर्मनी से रूस लौटने के बाद इस साल जेल में डाल दिया गया था। वह कथित रूप से विषाक्त पदार्थ दिये जाने के बाद जर्मनी में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे थे और इसके लिए वह क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराते हैं।

अफगानिस्तान से अगस्त में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान के नियंत्रण करने के बाद से देश में अफगान महिलाओं की स्थिति को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।

महिलाओं को, खासतौर पर शिक्षा के क्षेत्र में समान अधिकार दिये जाने के शुरुआती वादों के बावजूद प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करने के लिए संयुक्त राष्ट्र समेत अनेक पक्षों ने तालिबान की आलोचना की है। नामित महिलाओं की सूची में मानवाधिकार कार्यकर्ता, एक पत्रकार और सांस्कृतिक हस्तियां शामिल हैं।

अनेज ने एक साल के लिए बोलिविया का नेतृत्व किया था। उन्हें मार्च में गिरफ्तार किया गया था। उस समय बहाल वामपंथी सरकार के अधिकारियों ने समाजवादी नेता इवो मोरालेस को 2019 को हटाने में शामिल लोगों पर कार्रवाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना