लाइव न्यूज़ :

मौत के कगार पर हैं नवलनी: चिकित्सक

By भाषा | Updated: April 18, 2021 08:33 IST

Open in App

मॉस्को, 18 अप्रैल (एपी) जेल में बंद और तीन सप्ताह से भूख हड़ताल कर रहे रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी के चिकित्सक ने कहा है कि उनके मरीज का स्वास्थ्य तेजी से खराब हो रहा है और वह मौत के कगार पर हैं।

चिकित्सक यारोस्लोव अशिखमिन ने शनिवार को कहा कि नवलनी के परिवार से उन्हें मिले जांच परिणाम दर्शाते हैं कि क्रेमलिन के 44 वर्षीय आलोचक के शरीर में पोटैशियम का स्तर अत्यधिक बढ़ गया है, जिसके कारण उन्हें कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है और क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ रहा है जो संकेत है कि उनके गुर्दे खराब हो रहे हैं।

उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा,‘‘ हमारा मरीज किसी भी क्षण दम तोड़ सकता है।’’

नवलनी का समर्थन कर रहे ‘अलायंस ऑफ डॉक्टर्स’ संघ की प्रमुख अनास्तासिया वासिलयेवा ने ट्वीट किया, ‘‘तत्काल कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।’’

राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के मुखर आलोचक नवलनी के निजी चिकित्सकों को उनसे जेल में मिलने की अनुमति नहीं है। नवलनी की पीठ में अत्यधिक दर्द और पैरों में संवेदनशून्यता होने के बाद उनके चिकित्सकों को उनसे मिलने नहीं दिया गया था, जिसके विरोध में नवलनी ने भूख हड़ताल शुरू की।

रूस की सरकारी जेल सेवा ने कहा कि नवलनी को हर आवश्यक चिकित्सकीय मदद दी जा रही है।

नवलनी नर्व एजेंट हमले के कारण बीमार पड़ गए थे। उन्होंने इस हमले के लिए क्रेमलिन को जिम्मेदार ठहराया है। जर्मनी में पांच महीने इलाज कराने के बाद नवलनी इस साल 17 जनवरी को रूस पहुंचे थे, जहां मास्को में उन्हें पेरोल का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...