लाइव न्यूज़ :

नवलनी मामला: रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों पर विचार करेगें यूरोपीय संघ के नेता

By भाषा | Updated: February 22, 2021 16:31 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 22 फरवरी (एपी) रूस में विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को जेल भेजे जाने के खिलाफ देश पर नये प्रतिबंध लगाये जाने को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) के विदेश मंत्री सोमवार को विचार करेंगे।

ईयू के मंत्री रूस के संभावित अधिकारियों के नामों पर विचार करेंगे। इसके साथ ही 27 देशों का समूह इस बारे में भी विचार करेगा कि मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए उन अधिकारियों के खिलाफ नये तरीके अपनाये जायें या फिर उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दंडित किया जाये।

हालांकि ऐसा प्रतीत होता है कि वे नवलनी के अनुरोध पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी अधिकारियों पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेफ बोरेल ने कहा, ‘‘यह साफ है कि रूस का यूरोपीय संघ के साथ टकराव है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नवलनी के मामले में रूस ने साफ तौर पर अपनी संलिप्तता मानने से इनकार किया है। साथ ही उसने मानवाधिकारों पर यूरोपीय अदालत के फैसलों को भी मानने से इनकार किया है।’’

जर्मनी के विदेश मंत्री हीको मास ने कहा कि वह ‘‘ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार कर उन पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष’’ में हैं।

किसी भी तरह के प्रतिबंध पर अंतिम फैसला मध्य मार्च में ईयू नेताओं की बैठक में किया जाएगा।

भ्रष्टाचार रोधी अधिकारी और पुतिन के मुखर आलोचक नवलनी (44) को पिछले महीने जर्मनी से मास्को लौटने पर गिरफ्तार किया गया। उन्हें नर्व एजेंट जहर दिया गया था जिसके इलाज के लिए वह पांच महीने जर्मनी में थे। इसके लिए उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय पर आरोप लगाया था। हालांकि रूसी अधिकारियों ने उनके इस आरोप का खंडन किया है।

इससे पहले रूस की एक अदालत ने जर्मनी में उपचार के दौरान परीवीक्षा पर चल रहे नवलनी को नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दो साल आठ महीने जेल की सजा सुनायी।

यूरोपीय मानवाधिकार अदालत ने इसे गैरकानूनी बताया है। नवलनी की गिरफ्तारी और जेल के विरोध में समूचे रूस में प्रदर्शन हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो