लाइव न्यूज़ :

नाटो ने रूस को चेताया, कहा-यूक्रेन को अस्थिर करने की कोई भी कोशिश महंगी गलती होगी

By भाषा | Updated: November 30, 2021 21:14 IST

Open in App

रीगा (लातविया), 30 नवंबर (एपी) उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को रूस को आगाह किया कि यूक्रेन को और अस्थिर करने की कोई भी कोशिश एक महंगी गलती होगी। वहीं, इस बात को लेकर चिंता बढ़ रही है कि मॉस्को अपने पड़ोसी पर हमला करने की तैयारी कर रहा है।

नाटो इस बात से परेशान है कि रूस ने यूक्रेन की उत्तरी सीमा के पास भारी संख्या में उपकरण व सैनिकों को तैनात कर दिया है। यह हिस्सा बेलारूस से ज्यादा दूर नहीं है। यूक्रेन ने कहा है कि इस साल के शुरू में पश्चिमी रूस में व्यापक युद्धाभ्यास के बाद से उनकी साझा सीमा पर रूस ने करीब 90 हजार सैनिक तैनात रखे हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने पिछले हफ्ते कहा था कि उनके देश की खुफिया एजेंसी ने इसका पता लगाया है कि देश में रूस के समर्थन से सरकार का तख्ता पलटने की साजिश रची जा रही है। रूस ने आरोपों से इनकार किया है और इस बात का भी खंडन किया है कि वह यूक्रेन पर हमले की योजना बना रहा है।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा, “ हमने यूक्रेन की सीमा पर जो गतिविधियां देखी हैं, उसे लेकर हम बहुत चिंतित हैं। हम जानते हैं कि रूस अक्सर उन प्रयासों को किसी देश को अस्थिर करने के आंतरिक प्रयासों के साथ जोड़ता है। यह एक साजिश का हिस्सा है और हम इसे बहुत करीब से देख रहे हैं।”

उन्होंने नाटो में अपने समकक्षों के साथ लातविया के रीगा में वार्ता से पहले कहा कि किसी भी आक्रमण के गंभीर परिणाम होंगे।

जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने कहा कि किसी भी तरह के आक्रमण के लिए रूस को भारी कीमत चुकानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला