लाइव न्यूज़ :

नाटो ने रूस के साथ काम करने के लिए शर्तें तय की

By भाषा | Updated: December 17, 2021 16:58 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 17 दिसंबर (एपी) नाटो के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने शुक्रवार को अपने नए सुरक्षा प्रस्ताव के तहत रूस के साथ काम करने के लिए शर्तें तय की और आपसी विश्वास बढ़ाने के लिए मॉस्को के साथ काम करने की पेशकश की, जिससे यूक्रेन को लेकर पैदा हुए तनाव को कम करने में मदद मिल सके।

रूस ने भी मसौदा दस्तावेजा जमा किया है जिसमें सुरक्षा व्यवस्था का खाका है जिसपर वह अमेरिका और नाटो साझेदारों से बातचीत करना चाहता है।इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लेकिन क्रेमलिन ने कहा है कि वरिष्ठ रूसी राजदूत तटस्थ देश प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए जाने को तैयार हैं।

स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि नाटो को दस्तावेज मिले हैं और ‘‘ रूस के साथ होने वाले किसी भी संवाद में मॉस्को की कार्रवाई को लेकर नाटो की चिंता पर भी बात होनी चाहिए, यह यूरोपीय सुरक्षा के प्रधान सिद्धांत और दस्तावेज पर आधारित होगा जिसे यूक्रेन सहित यूरोपीय साझेदारों से विचार विमर्श कर तैयार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नाटो के 30 सदस्य देशों ने स्पष्ट कर दिया है कि रूस को तनाव कम करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, हम विश्वास बहाली के कदमों को मजबूत करने के लिए काम करने को तैयार हैं।’’

गौरतलब है कि बातचीत के दौरान तनाव उच्चतम स्तर पर रह सकता है क्योंकि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने कहा है कि रूस के करीब 70 हजार सैनिक यूक्रेन से लगती सीमा की ओर बढ़ रहे हैं और अगले साल के शुरू में आक्रमण कर सकते हैं जबकि रूस ने ऐसी खबरों का खंडन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला