लाइव न्यूज़ :

नाटो महासचिव और अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा की

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:28 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 16 नवंबर (एपी) नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने आवश्यकता के अनुरूप सैन्य गठबंधन के अफगानिस्तान में बने रहने के संबंध में अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा मंत्री से बातचीत की है।

गौरतलब है कि यह बातचीत ऐसे वक्त में हुई है जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप संभवत: अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की जल्द वापसी का आदेश दे सकते हैं।

नाटो की प्रवक्ता ओआना लुंगेस्कू ने बताया कि स्टोलटेनबर्ग ने शुक्रवार को क्रिस्टोफर मिलर से बातचीत की। दोनों के बीच अफगानिस्तान के हालात समेत अमेरिका नीत 30 देशों के सैन्य गठबंधन नाटो के एजेंडा के बारे में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि संघर्ष से जूझ रहे अफगानिस्तान में सुरक्षा भूमिका में नाटो के रुख में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘नाटो का कोई भी सहयोगी आवश्यकता से ज्यादा वहां रुकना नहीं चाहता है। लेकिन साथ ही हम अपने बलिदान से मिली उपलब्धियों को सुरक्षित रखना चाहते हैं और सुनिश्चित करना चाहते हैं कि अफगानिस्तान फिर कभी ऐसे आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगार ना बने, जो अमेरिका या अन्य नाटो सहयोगी देशों पर हमला कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?