नाटो के मंत्रियों ने तालिबान की हिंसा समाप्त होने पर जोर दिया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 22:11 IST2021-08-20T22:11:16+5:302021-08-20T22:11:16+5:30

NATO ministers insist on ending Taliban violence | नाटो के मंत्रियों ने तालिबान की हिंसा समाप्त होने पर जोर दिया

नाटो के मंत्रियों ने तालिबान की हिंसा समाप्त होने पर जोर दिया

ब्रसेल्स, 20 अगस्त (एपी) नाटो के विदेश मंत्रियों ने गठबंधन के सदस्य देशों और सहयोगी देशों के नागरिकों की अफगानिस्तान से सुरक्षित तरीके से निकासी सुनिश्चित करने पर प्रयास केंद्रित करने का शुक्रवार को संकल्प लिया। अफगानिस्तान के भयावह हालात पर चिंता जताते हुए मंत्रियों ने एक डिजिटल बैठक में हिंसा तत्काल समाप्त किए जाने पर जोर दिया। इस बीच अफगानिस्तान में तालिबान के अत्याचारों और गंभीर मानवाधिकार उल्लंघनों की खबरें आ रही हैं। मंत्रियों ने इस बात पर जोर दिया कि काबुल में नये शासकों को सुनिश्चित करना होगा कि यह देश आतंकवाद का केंद्र नहीं बन जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में नाटो ने अफगान अधिकारियों को हर तरह का समर्थन रोक दिया है। गठबंधन ने एक बयान में कहा, ‘‘भविष्य में अफगानिस्तान की किसी भी सरकार को अफगानिस्तान की अंतरराष्ट्रीय वचनबद्धताओं का पालन करना होगा। यह भी सुनिश्चित करना होगा कि अफगानिस्तान फिर कभी आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: NATO ministers insist on ending Taliban violence

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे