लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नाटो नेताओं ने उड़ाई खिल्ली, कैमरे में हुए कैद

By भाषा | Updated: December 4, 2019 17:37 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से पूछ रहे हैं, ‘‘क्या इसीलिए आपको देर हुई ?’’ इस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बोलते हैं, ‘‘उन्हें (ट्रंप) इसलिए देरी हुई क्योंकि उन्हें संवाददाता सम्मेलन में 40 मिनट लगे।’’

Open in App

ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस और नीदरलैंड के नेता बुधवार को नाटो के सम्मेलन के पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मीडिया को दिए गए लंबे चौड़े बयान का मजाक बनाते हुए कैमरे में कैद हो गए। मेजबान ब्रिटेन की ओर से बकिंघम पैलेस में लगाए गए कई कैमरों में मंगलवार शाम की यह घटना कैद हो गयी और कनाडा के ‘सीबीसी’ द्वारा इसे प्रसारित किए जाने के बाद वाटफोर्ड में पश्चिमी देशों के सम्मेलन का सुर भी तय हो गया।

वीडियो में मजाकिया बातचीत में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से पूछ रहे हैं, ‘‘क्या इसीलिए आपको देर हुई ?’’ इस पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो बोलते हैं, ‘‘उन्हें (ट्रंप) इसलिए देरी हुई क्योंकि उन्हें संवाददाता सम्मेलन में 40 मिनट लगे।’’

सम्मेलन से पहले मैंक्रों की ट्रंप से हुई बातचीत के बाद मीडिया के सवालों का लंबा दौर चला था क्योंकि नेताओं ने नाटो की रणनीति को लेकर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाए हैं । वीडियो में मैक्रों जब घटना के बारे में बता रहे थे तो ब्रिटेन की शहजादी एनी और डच (नीदरलैंड) प्रधानमंत्री मार्क रूट देख रहे थे और फ्रांस के नेता भी कुछ कह रहे थे।

ट्रूडो ने कहा, ‘‘ओह, हां, उन्होंने ऐलान किया है...आपने उनकी टीम की बयानबाजी देख ली है।’’ पिछले साल नाटो की बैठक में भी उन्होंने (ट्रंप ने) वही किया था। ट्रंप ने सम्मेलन के सामान्य नियम कायदे को ताक पर रखा और सहयोगी नेताओं के साथ उपस्थिति के बारे में कई जवाब देकर दुनिया भर की मीडिया में सुर्खियां बनायी थी।ट्रंप ने नाटो के बारे में मैंक्रों के बयान की आलोचना की थी और कहा था कि यूरोपीय देश सैन्य जरूरतों के लिए पर्याप्त खर्च नहीं कर रहे । तीन घंटे तक बंद कमरे में नाटो के 29 नेताओं की चर्चा के बाद ट्रंप बुधवार को एक बार फिर संवाददाता सम्मेलन करेंगे और अपनी एकजुटता को लेकर बयान जारी करेंगे। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल