लाइव न्यूज़ :

नाटो ने आठ ''अघोषित'' रूसी खुफिया अधिकारियों को निष्कासित किया

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:08 IST

Open in App

ब्रुसेल्स, छह अक्टूबर (एपी) उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने बुधवार को रूसी मिशन के आठ सदस्यों को सैन्य गठबंधन से निष्कासित कर दिया और कहा कि वे गुप्त रूप से खुफिया अधिकारियों के रूप में काम कर रहे थे।

नाटो के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम पुष्टि कर सकते हैं कि हमने नाटो में रूसी मिशन के आठ सदस्यों की मान्यता वापस ले ली है, जो अघोषित रूसी खुफिया अधिकारी थे।’’

उन्होंने कहा कि नाटो ने उन पदों की संख्या भी 20 से घटाकर 10 कर दी है जिनके लिए रूस संगठन में लोगों को मान्यता दे सकता है। इस निर्णय के लिए कोई तत्काल स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। यह फैसला महीने के अंत में प्रभावी होगा।

वर्ष 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर मॉस्को द्वारा कब्जा किए जाने के बाद से नाटो और रूस के बीच संबंध तेजी से तनावपूर्ण हो गए हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘रूस के प्रति नाटो की नीति लगातार बनी हुई है। हमने रूस की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत किया है, साथ ही हम एक सार्थक बातचीत के लिए तैयार हैं।’’

बातचीत का मुख्य मंच नाटो एवं रूस परिषद की बैठक रूकी हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘नाटो ने 18 महीने पहले नाटो-रूस परिषद की एक और बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था, और यह प्रस्ताव अब भी कायम है। गेंद रूस के पाले में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना