लाइव न्यूज़ :

नाटो प्रमुख ने चीन से परमाणु अस्त्र नियंत्रण वार्ता में शामिल होने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 01:03 IST

Open in App

ब्रसेल्स, छह सितंबर (एपी) नाटो महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने सोमवार को चीन से परमाणु हथियारों के प्रसार को सीमित करने के अंतरराष्ट्रीय प्रयासों में शामिल होने का आग्रह किया। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब इस तरह की चिताएं हैं कि एशियाई महाशक्ति परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलों का तेजी से विकास कर रही है।

नाटो के वार्षिक अस्त्र नियंत्रण सम्मेलन में परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए अपनी प्राथमिकताओं को निर्धारित करते हुए स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि भविष्य में मिसाइल प्रतिबंध वार्ता में और देशों को शामिल किया जाना चाहिए, न कि केवल रूस को।

उन्होंने कहा, “एक वैश्विक शक्ति के रूप में, चीन पर हथियार नियंत्रण की वैश्विक जिम्मेदारियां हैं। बीजिंग को भी संख्याओं पर आपसी सीमा लगाने, पारदर्शिता बढ़ाने से लाभ होगा।’’ उन्होंने कहा, “ये अंतरराष्ट्रीय स्थिरता की नींव हैं।”

यह चेतावनी देते हुए कि बीजिंग के परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार हो रहा है, उन्होंने कहा, "चीन बड़ी संख्या में मिसाइलों का निर्माण कर रहा है, जो इसकी परमाणु क्षमता को काफी बढ़ा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल