लाइव न्यूज़ :

नाटो व यूरोपीय संघ ने भी व्यापारिक जहाज पर हमले को लेकर ईरान की निंदा की

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:45 IST

Open in App

ब्रुसेल्स, तीन अगस्त (एपी) नाटो सैन्य गठबंधन और यूरोपीय संघ ने अरब सागर में पिछले हफ्ते एक व्यापारिक जहाज पर ईरान के कथित हमले को लेकर मंगलवार को निंदा करते हुए तेहरान से अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का सम्मान करने का आग्रह किया।

पिछले बृहस्पतिवार को ‘एमवी मर्सर स्ट्रीट’ पर ड्रोन हमले में ब्रिटेन और रोमानिया के एक-एक नागरिक की मौत हो गई थी। ईरान और पश्चिमी देशों के बीच हुए परमाणु समझौते के टूटने को लेकर सालों के तनाव के बाद यह क्षेत्र में वाणिज्य पोत पर पहला घातक ज्ञात हमला था।

नाटो के प्रवक्ता डेलान व्हाइट ने कहा कि 30 देशों का संगठन ओमान के अपतटीय क्षेत्र में एमवी मर्सर स्ट्रीट पर हाल में किए गए घातक हमले की कड़ी निंदा करने में अमेरिका, ब्रिटेन और रोमानिया के साथ शामिल हो गया है और “ रोमानिया तथा ब्रिटेन को हुए नुकसान के लिए उन्हें अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता है।”

इस बीच ईयू ने हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की और घटना की व्यापक स्वतंत्र जांच की मांग की।

यूरोपीय आयोग की प्रवक्ता नबीला मस्सरली ने कहा, “ ऐसे कृत्य क्षेत्र में नौवहन की सुरक्षा एवं स्वतंत्रता के विपरीत हैं और अस्वीकार्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना