लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान शुरू

By भाषा | Updated: November 7, 2021 18:03 IST

Open in App

इस्लामाबाद, सात नवंबर (एपी) तालिबान द्वारा संचालित अफगान सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य 5 साल से कम उम्र के बच्चों को टीका लगाना है।

अफगानिस्तान पर नियंत्रण से पहले पिछले तीन वर्षों से, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित टीकाकरण टीमों को अपने नियंत्रण वाले कुछ हिस्सों में घर-घर अभियान चलाने से मना कर दिया था ।

तालिबान समूह को इस बात का स्पष्ट संदेह था कि (टीकाकरण) टीम के सदस्य पिछली सरकार या पश्चिमी देशों के जासूस हो सकते हैं।

प्रतिबंध एवं संघर्ष के कारण पिछले तीन साल में 33 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जा सका है।

तालिबान के कार्यवाहक सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डा कलंदर एबाद ने बताया, ‘‘इसमें कोई शक नहीं है कि पोलियो एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज अगर नहीं किया गया तो यह हमारे बच्चों को मार देगी अथवा उन्हें स्थायी तौर पर विकलांग बना देगी । इसलिये, एक मात्र उपाय टीकाकरण को लागू करना है ।’’

अफगानिस्तान और पड़ोसी पाकिस्तान दुनिया में दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो स्थानिक है और यह बीमारी बच्चों में आंशिक पक्षाघात का कारण बन सकती है।

देश 2010 से नियमित टीकाकरण अभियान चला रहा है जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को टीका देते हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं, क्योंकि माताओं और बच्चों तक उनकी पहुंच बेहतर और आसान है ।

एबाद ने बताया कि देशभर में चार दिवसीय अभियान सोमवार से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला