लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों ने बाइडन, हैरिस को दी राजनयिक, रक्षा एवं खुफिया चुनौतियों की जानकारी

By भाषा | Updated: November 18, 2020 11:50 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 नवंबर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञों ने देश के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को देश के सामने मौजूद राजनयिक, रक्षा एवं खुफिया चुनौतियों की जानकारी दी।

सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया की शुरुआत करने वाली अमेरिकी सरकारी एजेंसी ‘जनरल सर्विसेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (जीएसए) ने डेमोक्रेटिक नेताओं बाइडन और हैरिस को तीन नवंबर को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव के विजेता के तौर पर अभी तक मान्यता नहीं दी है। इस एजेंसी की अध्यक्ष एमिली डब्ल्यू मर्फी को ट्रंप ने नियुक्त किया था।

मर्फी ने सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कानूनी रूप से आवश्यक कदम उठाने से इनकार कर दिया है। इस प्रक्रिया के शुरू होने के बाद ही बाइडन की टीम को बजट मिल सकेगा, आधिकारिक खुफिया जानकारी मुहैया कराई जा सकेगी और संघीय एजेंसियों तक पहुंच मिल सकेगी।

बाइडन-हैरिस सत्ता हस्तांतरण दल ने मंगलवार को कहा, ‘‘विशेषज्ञों ने उन्हें उन राजनयिक, रक्षा एवं खुफिया चुनौतियों के बारे में बताया, जिनका सामना उनके प्रशासन को पहले दिन से करना होगा।’’

जनरल (सेवानिवृत्त) लॉयड ऑस्टिन, टोनी ब्लिंकन, निकोलस बर्न्स, डेविड कोहेन, एवरिल हैन्स, कैथलीन हिक्स, जनरल (सेवानिवृत्त) स्टैनली मैकक क्रिस्टल, एडमिरल (सेवानिवृत्त) विलियम मैकरावेन, कारमेन मिडलटन, सामंथा पावर, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विंसेंट स्टीवर्ट, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड और रॉबर्ट वर्क ने बाइडन एवं हैरिस को यह जानकारी दी।

बाइडेन ने इस दौरान कहा, ‘‘इन चुनौतियों से निपटने के लिए हमें हमारे लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है... और हमारी विदेश नीति उनके मूल्यों एवं आवश्यकताओं को प्रतिबिम्बित करती है। मुझे लगता है कि हमे अमेरिका के नेतृत्व को फिर से पहले की अवस्था में लाना और अमेरिका को मुखिया बनाना होगा।’’

विशेषज्ञों ने ऐसे समय में यह जानकारी दी है, जब निवर्तमान ट्रंप प्रशासन बाइडन और हैरिस को रोजाना आधिकारिक खुफिया जानकारी नहीं दे रहा है।

ट्रंप ने चुनाव में हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है, ऐसे में प्रशासन बाइडन और हैरिस को खुफिया और राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर जानकारी मुहैया नहीं करा पा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल