लाइव न्यूज़ :

कोलंबिया में गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय नीति सकारात्मक कदम है : भारत

By भाषा | Updated: July 14, 2021 10:24 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 14 जुलाई भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि गैरकानूनी सशस्त्र समूहों को खत्म करने के लिए कोलंबिया की राष्ट्रीय नीति शासकीय प्रतिष्ठानों को स्थापित करने की दिशा में सकारात्मक कदम है और उसने उम्मीद जतायी कि इसके कार्यान्वयन के लिए एक रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने मंगलवार को कोलंबिया में संयुक्त राष्ट्र सत्यापन अभियान पर सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि कोलंबिया में संघर्ष को खत्म करने और एक स्थिर एवं शांत देश बनाने के लिए अंतिम समझौते के कार्यान्वयन में ‘‘अच्छी खासी प्रगति’’ देखी जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के जरिए कोलंबिया में लोकतंत्र मजबूत हो रहा है। पीड़ितों को न्याय दिलाने और क्षतिपूर्ति करने के लिए परिवर्तनकारी न्यायिक व्यवस्था सुदृढ़ हो रही है।’’ उन्होंने पिछले चार वर्षों में उपलब्धियां हासिल करने के लिए कोलंबिया के लोगों और सरकार के प्रयासों की तारीफ की।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी समेत कई जटिल चुनौतियों के बावजूद अंतिम समझौते के कार्यान्वयन में पिछले तीन महीने में प्रगति सकारात्मक रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना