लाइव न्यूज़ :

शपथ ग्रहण समोराह के बाद घर रवाना हो रहे हैं ‘नेशनल गार्ड’ के जवान

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, 22 जनवरी (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैनात किए गए 15000 से अधिक ‘नेशनल गार्ड’ कर्मी अब वाशिंगटन डीसी से अपने-अपने घर रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं।

‘नेशनल गार्ड ब्यूरो’ ने बृहस्पतिवार को बताया था कि शपथ ग्रहण समारोह में डीसी में करीब 26 हजार कर्मियों को तैनात किया गया था। अब बस 10,600 ड्यूटी पर हैं।

अमेरिकी संसद पर छह जनवरी को हुए हमले के बाद बढ़ते खतरों के बीच शपथ ग्रहण समारोह से पहले ‘नेशनल गार्ड’ के हजारों सैनिकों को डीसी में तैनात किया गया था।

अमेरिका खुफिया सेवा ने घोषणा की थी कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैनात विशेष सुरक्षा बल की ड्यूटी आधिकारिक तौर पर बृहस्पतिवार दोपहर समाप्त हो गई।

‘नेशनल गार्ड ब्यूरो’ ने बताया कि 15 हजार कर्मियों को वापस लौटने के इंतजाम करने के लिए कई दिन लग सकते हैं। इसमें पांच से 10 दिन लग सकते हैं।

‘नेशनल गार्ड’ के सदस्यों को कोविड-19 की जांच भी करानी होगी।

कुछ स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने उन्हें थोड़े और समय के लिए यहां तैनात रहने देने की मदद मांगी है, इसलिए महीने के अंत तक लगभग 7000 सैनिकों के यहां रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?