लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद भवन की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए ‘नेशनल गार्ड’ लौटेंगे वापस

By भाषा | Updated: May 24, 2021 08:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 मई (एपी) अमेरिकी संसद पर छह जनवरी को हुए हमले के बाद वहां तैनात किए गए ‘नेशनल गार्ड’ अब करीब पांच महीने बाद कैपिटल पुलिस को सुरक्षा का जिम्मा सौंप वापस लौटने को तैयार हैं।

योजना से जुड़े एक व्यक्ति ने ‘एपी’ को बताया कि ‘नेशनल गार्ड’ का मिशन रविवार को खत्म हो रहा है और वे सोमवार को लौट सकते हैं।

पेंटागन ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि 2,149 ‘नेशनल गार्ड’ की तैनाती की अवधि बढ़ाने का अनुरोध नहीं किया गया है।

डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सदस्यों के बीच कैपिटल (अमेरिकी संसद) की किलेबंदी के खर्चे और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों द्वारा किए गए हमले की जांच के लिए द्विदलीय आयोग के गठन को लेकर हुई बहस के बाद जवानों की वापसी हो रही है। हालांकि जवानों की वापसी पहले से तय थी।

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के दावे कर रहे थे। ट्रंप के इन दावों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) में उनके समर्थकों ने छह जनवरी को धावा बोला था और हिंसा की थी। इसके बाद ही संसद भवन की सुरक्षा के लिए ‘नेशनल गार्ड’ की तैनाती की गई थी।

सदन ने बृहस्पतिवार को कैपिटल की सुरक्षा के लिए 1.9 अरब अमेरिकी डॉलर के उपायों की अनुमति दी थी। इसके अगले दिन ही सदन ने जांच आयोग के गठन की भी मंजूरी दी थी, 35 रिपब्लिकन सदस्यों ने भी इसके पक्ष में मतदान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा