लाइव न्यूज़ :

नेशविल बम विस्फोट: संदिग्ध व्यक्ति के घर पहुंची एफबीआई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 10:46 IST

Open in App

नेशविल, 27 दिसंबर (एपी) अमेरिकी राज्य टेनेसी की राजधानी नेशविल में क्रिसमस के दिन एक वाहन में हुए विस्फोट के मामले में संघीय जांचकर्ता संदिग्ध व्यक्ति के घर तक पहुंच गए। इस विस्फोट में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जांचकर्ता सुरागों की पड़ताल में जुटे हैं।

विस्फोट के 24 घंटे बाद भी इसके पीछे का इरादा स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांचकर्ता कई अनसुलझे सवालों के जवाबों की तलाश में जुटे हैं। यह विस्फोट उस गली में हुआ है जो ज्यादातर समय खाली ही रहता है और विस्फोट से पहले वाहन से चेतावनी भी जारी की गई थी। यह चेतावनी पहले से रिकॉर्ड थी और इसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा।

यह घटना संचार कंपनी ‘एटी ऐंड टी’ की इमारत के पास हुई जिसमें टेलीफोन एक्सचेंज का केंद्रीय कार्यालय है, यहीं पर नेटवर्क उपकरण भी हैं। यही वजह है कि विस्फोट के चलते संचार सेवाएं ठप पड़ीं और नेशविल में कोविड-19 हॉटलाइन और कुछ अस्पतालों के नेटवर्क से जुड़े काम काज भी ठप पड़ गए।

एफबीआई के विशेष एजेंट जेसन पैक ने बताया कि इस मामले में जांच से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने के बाद कई संघीय जांचकर्ता और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारी नेशविल के एंटीओक के एक घर तक पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को इस घर में रहने वाले व्यक्ति पर संदेह है।

एफबीआई के मेम्फिस फील्ड कार्यालय के प्रभारी डगलस कोर्नेस्की ने शनिवार दोपहर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘ इस जांच में कुछ समय लगने जा रहा है। हमारी जांच टीम हर संभव प्रयास कर रही है।’’

विस्फोट स्थल के नजदीक मानव अवशेष मिले थे जिसकी पहचान का पता करने के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। अभी तक इस विस्फोट में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला