लाइव न्यूज़ :

नेशविले बम विस्फोट: संदिग्ध व्यक्ति के घर पहुंची एफबीआई

By भाषा | Updated: December 27, 2020 16:38 IST

Open in App

नेशविले, 27 दिसंबर (एपी) अमेरिकी राज्य टेनेसी की राजधानी नेशविले में क्रिसमस के दिन एक वाहन में हुए विस्फोट के मामले में संघीय जांचकर्ता संदिग्ध व्यक्ति के घर तक पहुंच गए। इस विस्फोट में कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जांचकर्ता सुरागों की पड़ताल में जुटे हैं।

विस्फोट के 24 घंटे बाद भी इसके पीछे का इरादा स्पष्ट नहीं हो पाया है और जांचकर्ता कई अनसुलझे सवालों के जवाबों की तलाश में जुटे हैं। यह विस्फोट उस गली में हुआ है जो ज्यादातर समय खाली ही रहती है और विस्फोट से पहले वाहन से चेतावनी भी जारी की गई थी। यह चेतावनी पहले से रिकॉर्ड थी और इसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा।

यह घटना संचार कंपनी ‘एटी ऐंड टी’ की इमारत के पास हुई जिसमें टेलीफोन एक्सचेंज का केंद्रीय कार्यालय है, यहीं पर नेटवर्क उपकरण भी हैं। यही वजह है कि विस्फोट के चलते संचार सेवाएं ठप पड़ीं और नेशविले में कोविड-19 हॉटलाइन और कुछ अस्पतालों के नेटवर्क से जुड़े काम काज भी ठप पड़ गए।

एफबीआई के विशेष एजेंट जेसन पैक ने बताया कि इस मामले में जांच से जुड़ी अहम जानकारियां मिलने के बाद कई संघीय जांचकर्ता और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारी नेशविले के एंटीओक के एक घर तक पहुंचे। एक अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं को इस घर में रहने वाले व्यक्ति पर संदेह है।

एफबीआई के मेम्फिस फील्ड कार्यालय के प्रभारी डगलस कोर्नेस्की ने शनिवार दोपहर एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘ इस जांच में कुछ समय लगने जा रहा है। हमारी जांच टीम हरसंभव प्रयास कर रही है।’’

विस्फोट स्थल के नजदीक मानव अवशेष मिले थे जिसकी पहचान का पता करने के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। अभी तक इस विस्फोट में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना