लाइव न्यूज़ :

नासा के परजेवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर पहली टेस्ट ड्राइव की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 17:15 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, छह मार्च नासा के नवीनतम मंगल रोवर परजेवरेंस ने लाल ग्रह पर पहली बार परीक्षण के तौर अपना अभियान शुरू किया , जिसमें लगभग 6.5 मीटर की दूरी तय की गयी। उसके विज्ञान कार्य शुरू होने से पहले यह एक प्रमुख उपलब्धि है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान में कहा कि यह अभियान करीब 33 मिनट तक चला, जिसमें रोवर चार मीटर आगे बढ़ा, जहां यह फिर बाईं ओर 150 अंश तक मुड़ गया और 2.5 मीटर पीछे होकर अपने नए अस्थायी पार्किंग स्थान पर पहुंच गया।

नासा के अनुसार, इस अभियान से रोवर का एक गतिशील परीक्षण हुआ और परजेवरेंस रोवर की हरेक प्रणाली, उप प्रणाली और उपकरणों की जांच की गई, जिसके बारे में यह कहा जा रहा है कि विज्ञान कार्य से पहले यह एक बड़ी उपलब्धि है।

दक्षिणी कैलिफोर्निया में नासा के जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला (जेपीएल) में मंगल 2020 परजेवरेंस रोवर के मोबिलिटी टेस्ट बेड इंजीनियर अनास जरीफियन ने कहा, "जब अन्य ग्रहों पर पहियेदार वाहनों की बात आती है, तो कुछ घटनाएं पहली बार हुई हैं, जिससे पहली ड्राइव के महत्त्व का पता चलता है।"

जरीफियन ने कहा,"यह हमारा पहला मौका था कि हम इसके पहिये को चला पाए। रोवर के छह-पहिया ड्राइव ने शानदार तरीके से प्रतिक्रिया दी। हमें अब भरोसा है कि हमारा ड्राइव सिस्टम आगे के कार्य के लिए बिल्कुल सही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी