लाइव न्यूज़ :

नासा अगले शुक्रवार को करेगा वेब स्पेस टेलीस्कोप को प्रक्षेपित

By भाषा | Updated: December 18, 2021 10:13 IST

Open in App

केप केनवेरल (अमेरिका), 18 दिसंबर (एपी) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि वह जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अगले शुक्रवार को प्रक्षेपित कराएगा।

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने शुक्रवार को बताया कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को 24 दिसंबर को प्रक्षेपित किया जाएगा। यूरोपीय एरियन रॉकेट दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गुएना से इसे लेकर रवाना होगा।

वेब को हबल स्पेस टेलीस्कोप का उत्तराधिकारी माना जा रहा है और इसे शनिवार को प्रक्षेपित कराया जाना था लेकिन तकनीकी खामियों के चलते प्रक्षेपण के काम में पहले चार दिन और फिर दो और दिन की देरी हुई। अब इसे प्रक्षेपित कराने के लिए अगले शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है।

नेल्सन ने छुट्टी का दिन होने के कारण प्रक्षेपण स्थल पर कम लोगों के मौजूद होने की संभावना है। यह प्रक्षेपण ईस्टर्न टाइम जोन (ईएसटी) सुबह सात बजकर 20 मिनट पर होगा।

उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘चूंकि क्रिसमस की पूर्व संध्या है इसलिए अमेरिकी कांग्रेस से जुड़े अधिकारी भी नहीं रहेंगे।’’ यहां तक कि नासा और कॉन्ट्रैक्टर टीम के लोग भी कम ही होंगे, लेकिन वह खुद वहां मौजूद रहेंगे।

इस परियोजना में नासा यूरोपीय और कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ मिल कर काम कर रहा है।

उन्होंने कहा,‘‘ इससे बहुत कुछ हासिल होगा। ब्रह्मांड के बारे में नयी बातें जानने और नयी समझ पैदा करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?