चंद्रमा की सतह पर मिल गया पानी, नासा ने की खोज, इंसानी बस्तियों को बसाने में होगी मदद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 27, 2020 08:53 IST2020-10-27T08:53:06+5:302020-10-27T08:53:06+5:30

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा को बड़ी कामयाबी मिली है। नासा ने पुष्टि कर दी है कि उसे चांद की सतह पर पानी मिला है। चंद्रमा की सतह पर सूरज की किरणें पड़ने वाले क्षेत्र में यह पानी खोजा गया है।

NASA SOFIA finds water on sunlit moon surface | चंद्रमा की सतह पर मिल गया पानी, नासा ने की खोज, इंसानी बस्तियों को बसाने में होगी मदद

बड़ी कामयाबी, नासा ने खोजा चंद्रमा की सतह पर पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsचांद की सतह पर पानी मिला, नासा की स्ट्रेटोस्फेरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी की बड़ी खोजचंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित और पृथ्वी से नजर आने वाले सबसे बड़े क्रेटर में से एक में मिले पानी के अणु

वॉशिंगटन: आखिरकार चांद की सतह पर पानी मिल गया है. इस दिशा में लंबे समय से खोज कर रही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर पानी होने की पुष्टि होने का ऐलान किया. नासा ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर सूरज की किरणें पड़ने वाले क्षेत्र में यह पानी खोजा गया है.

नासा की स्ट्रेटोस्फेरिक ऑब्जरवेटरी फॉर इन्फ्रारेड एस्ट्रोनॉमी (सोफिया) ने यह महत्वपूर्ण खोज की है. वॉशिंगटन में नासा मुख्यालय में विज्ञान मिशन निदेशालय में एस्ट्रोफिजिक्स डिवीजन के निदेशक पॉल हर्ट्ज ने कहा, ''हमारे पास पहले से संकेत थे कि चंद्रमा की सतह पर सूर्य की ओर पानी मौजूद हो सकता है. अब हम यह स्पष्ट रूप से जानते हैं कि पानी वहां है.'' 

उन्होंने कहा, ''यह खोज चंद्रमा की सतह की हमारी समझ को चुनौती देती है. इससे हमें और गहन अंतरिक्ष अन्वेषण करने की प्रेरणा मिलती है.''

सबसे बड़े क्रेटर पर मिला पानी

सोफिया ने इस अहम खोज के तहत चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित और पृथ्वी से नजर आने वाले सबसे बड़े क्रेटर (गड्ढे) में से एक क्लेवियस क्रेटर में पानी के अणुओं का पता लगाया है.

इससे पहले के अध्ययनों में चंद्रमा की सतह पर हाइड्रोजन के कुछ स्वरूप की जानकारी मिली थी, लेकिन पानी और हाइड्रॉक्सिल की खोज नहीं हो सकी थी.

नासा की योजना चांद पर मानव बस्तियां बसाने की है. नासा पहले से ही अपने आर्टेमिस कार्यक्रम के जरिए वर्ष 2024 तक चांद की सतह पर मानव मिशन भेजने की तैयारी कर रहा है. इसके जरिए चांद की सतह पर मानवीय गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा.

Web Title: NASA SOFIA finds water on sunlit moon surface

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे