लाइव न्यूज़ :

नासा ने 10 नए अंतरिक्ष यात्रियों का किया चयन

By भाषा | Updated: December 7, 2021 09:30 IST

Open in App

केप केनरवल (अमेरिका), सात दिसंबर (एपी) नासा ने सोमवार को 10 नए अंतरिक्ष यात्रियों का चयन किया, जिनमें से आधे सैन्य पायलट हैं।

अंतरिक्ष एजेंसी ‘नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ (नासा) ने ह्यूस्टन में एक समारोह के दौरान छह पुरुषों और चार महिलाओं का परिचय दिया। ह्यूस्टन ‘मिशन कंट्रोल एंड एस्ट्रोनॉट कोर’ का केन्द्र है। इसके लिए 12 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। चयनित 10 लोगों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच है, जिन्हें ‘स्पेसफ्लाइट’ में यात्रा करने के योग्य बनाने के लिए पहले दो साल का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इन 10 लोगों में लड़ाकू एवं परीक्षण पायलटों के अलावा, एक चिकित्सा भौतिक विज्ञानी, ड्रिलिंग विशेषज्ञ, समुद्री रोबोटिस्ट, स्पेसएक्स फ्लाइट सर्जन और बायोइंजीनियर शामिल हैं जो एक चैंपियन साइकिल चालक भी रह चुके हैं। संयुक्त अरब अमीरात के दो अंतरिक्ष यात्री उनके साथ प्रशिक्षण लेंगे।

वर्ष 1959 में ‘मरकरी सेवन’ के बाद से नासा ने अपने अंतरिक्ष यात्री वाहिनी में 360 लोगों को शामिल किया है। आखिरी बार 2017 में एक अंतरिक्ष यात्री का चयन किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना