लाइव न्यूज़ :

नासा ने मंगल ग्रह पर स्थित अपने हेलीकॉप्टर की आवाज जारी की

By भाषा | Updated: May 8, 2021 11:16 IST

Open in App

केप केनावेरल (अमेरिका), आठ मई (एपी) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने मंगल पर भेजे गए अपने हेलीकॉप्टर की शानदार तस्वीरें और वीडियो साझा करने के बाद लाल ग्रह पर उसकी आवाज जारी की है जो मच्छर के भिनभनाने की आवाज की तरह प्रतीत होती है।

नासा की कैलिफोर्निया स्थित ‘जेट प्रपल्शन लेबोरेटरी’ ने शुक्रवार को ‘इन्जेनुइटी’ हेलीकॉप्टर की पांचवीं परीक्षण उड़ान भरने से पहले अब तक की पहली ऑडियो (श्रव्य) क्लिप जारी की।

एक सप्ताह पहले चौथी उड़ान के दौरान 2,500 परिक्रमण प्रति मिनट की गति से घूमने वाले हेलीकॉप्टर के ब्लेड की आवाज बहुत धीमी थी। यह किसी मच्छर के भिनभिनाने जैसी आवाज प्रतीत होती है। इसका कारण है कि चार पाउंड (1.8 किलोग्राम) वजनी यह हल्का हेलीकॉप्टर ‘पर्सिवरेंस’ रोवर के माइक्रोफोन से 260 फुट से अधिक दूरी पर था।

वैज्ञानिकों ने ब्लेड के घूमने की आवाज को अलग करके उसे बढ़ाया, ताकि उसे सुना जा सके।

नासा के प्रायोगिक मंगल हेलीकॉप्टर ने 19 अप्रैल को धूलभरी लाल सतह से पहली उड़ान भरी थी और किसी अन्य ग्रह पर पहली नियंत्रित उड़ान की उपलब्धि हासिल की।

इस घटनाक्रम की तुलना राइट ब्रदर्स के प्रयोग से की जा रही है। इन्जेनुइटी हेलीकॉप्टर ने 1903 के राइट फ्लायर के सरीखे विंग फैब्रिक के साथ उड़ान भरी। राइट फ्लायर ने उत्तर कैरोलिना के किटी हॉक में ऐसा ही इतिहास रचा था। हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को 108 सेकंड की उड़ान भरी।

इन्जेनुइटी ने फरवरी में मंगल के लिए उड़ान भरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल