लाइव न्यूज़ :

मंगल ग्रह पर आई धूल भरी आंधी, नासा की इस वजह से बढ़ गई चिंताएं

By भाषा | Updated: June 14, 2018 12:10 IST

नासा ने बुधवार को बताया कि अकस्मात धूल भरी तीव्र आंधी चलने से लाल ग्रह पर सूर्य की किरणों का मार्ग अवरुद्ध हो गया है और करीब 1.4 करोड़ वर्ग मील (3.5 करोड़ वर्ग किलोमीटर) में फैले इलाके में धूल के गुबार की परत सी बिछ गयी है। 

Open in App

टम्पा (अमेरिका), 14 जून: मंगल पर भीषण धूल भरी आंधी चलने से नासा का ऑपरचुनिटी रोवर शिथिल पड़ गया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि इस कारण से सौर ऊर्जा से चलने वाला यह मानवरहित यान सुसुप्त अवस्था में चला गया है और इसके अस्तित्व को लेकर चिंताएं बढ़ गयी हैं। 

नासा ने बुधवार को बताया कि अकस्मात धूल भरी तीव्र आंधी चलने से लाल ग्रह पर सूर्य की किरणों का मार्ग अवरुद्ध हो गया है और करीब 1.4 करोड़ वर्ग मील (3.5 करोड़ वर्ग किलोमीटर) में फैले इलाके में धूल के गुबार की परत सी बिछ गयी है। 

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी में ऑपरचुनिटी के परियोजना प्रबंधक जॉन कालास ने बताया कि ऑपरचुनिटी को मंगल ग्रह पर परसीवरेंस वैली नामक स्थान पर देखा गया है। ऑपरचुनिटी सुसुप्त अवस्था में चला गया है। हमें आंधी खत्म होने का इंतजार है। 

उन्होंने कहा, 'हम सभी को इस बात की चिंता है लेकिन उम्मीद भी है कि आंधी खत्म हो जायेगी और रोवर फिर से हमसे संपर्क करने में सक्षम होगा।' सबसे पहले 30 मई को आंधी का पता चला था और हालिया दिनों में यह और भीषण होती गयी। रोबोटिक वाहन से आखिरी बार 10 जून को संपर्क हुआ था। 

मंगल पर जीवन का पता लगाने के लिये ऑपरचुनिटी और स्पिरिट नामक दो रोबोटिक यानों को वर्ष 2003 में प्रक्षेपित किया गया था। एक साल बाद ये मंगल की धरती पर पहुंचे थे।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें। 

टॅग्स :नासाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल