लाइव न्यूज़ :

नासा ने अंतरिक्षयात्रियों को चांद पर भेजने के अभियान का समय एक वर्ष बढ़ाया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 12:14 IST

Open in App

केप केनवरल (अमेरिका), 10 नवंबर (एपी) अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने के अपने अभियान के समय को आगे बढ़ा कर इसे 2025 कर दिया है।

अंतरिक्ष एजेंसी की, इससे पहले 2024 तक अंतरिक्षयात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की योजना थी।

नासा के प्रशासक बिल नीलसन ने मंगलवार को इस अभियान में देरी के संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके चंद्रमा के लिए अभियान में ‘‘लैंडिग सिस्टम’’ विकसित करने के वास्ते पर्याप्त धन मुहैया नहीं कराया। इसके अलावा जेफ बेजोस की रॉकेट कंपनी ‘ब्ल्यू ओरिजिन’ की ओर से कानूनी चुनौतियों के कारण भी कार्य में व्यवधान हुआ।

नीलसन ने कहा कि नासा का अगले वर्ष फरवरी में अपने चंद्रमा रॉकेट ‘स्पेस लॉन्च सिस्टम’ या एसएलएस की पहली परीक्षण उड़ान का लक्ष्य है। इसमें कोई भी सवार नहीं होगा। अंतरिक्ष यात्री दूसरी आर्टेमिस उड़ान में जाएंगे जो चंद्रमा से आगे उड़ान भरेगी, लेकिन चंद्रमा की सतह पर उतरेगी नहीं। चंद्रमा पर उतरने का काम 2025 तक हो पाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला