लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री को दी बधाई, भारत आने का दिया न्योता

By IANS | Updated: February 16, 2018 15:43 IST

ओली ने गुरुवार को एक समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह दूसरी बार है, जब ओली नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं।

Open in App

काठमांडू, 16 फरवरी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को शुभकामनाएं दी और भारत आने का आमंत्रण दिया। ओली ने गुरुवार को नेपाल के 41वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पीएम मोदी ने ओली के सफल कार्यकाल के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। ओली के निजी सचिव की ओर से जारी बयान के अनुसार, मोदी ने नेपाल के विकास के लिए हरसंभव सहयोग की प्रतिबद्धता जाहिर की।

यहां हाल में हुए चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (एकीकृत मार्क्‍सवादी-लनिनवादी) के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बाद दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर यह तीसरी वार्ता थी।

बयान के अनुसार, वार्ता के दौरान ओली ने पीएम मोदी से कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य देश का विकास और समृद्धि होगा। उन्होंने आने वाले दिनों में भारत से दोस्ती की प्रतिबद्धता भी जताई। टेलीफोन वार्ता के बाद, नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने ओली के निजी आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी।

पुरी ने प्रधानमंत्री का संदेश भी उन्हें दिया, जिसमें ओली के नेतृत्व में नेपाल की स्थिरता, आर्थिक विकास और समृद्धि की आशा जताई गई है। संदेश के अनुसार, मोदी भारत और नेपाल के पुराने संबंध को सद्भावना और आपसी विश्वास के आधार पर और आगे बढ़ाने के लिए 'ज्यादा महत्व' देंगे। संदेश में यह भी कहा गया है कि भारत नेपाली लोगों और नेपाल सरकार के साथ मिलकर नेपाल के विकास के लिए सहयोग को तैयार है।

ओली ने गुरुवार को एक समारोह में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह दूसरी बार है, जब ओली नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं। इससे पहले वह 11 अक्टूबर, 2015 से चार अगस्त, 2016 तक नेपाल के प्रधानमंत्री थे।

ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ने संसद में बहुमत के करीब सीटें जीती हैं और इसे सरकार गठित करने के लिए नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी(माओवादी सेंटर) का समर्थन प्राप्त है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा