लाइव न्यूज़ :

नैंसी पेलोसी फिर चुनी गईं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर

By भाषा | Updated: January 4, 2021 13:23 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार जनवरी अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की दिग्गज सांसद नैंसी पेलोसी फिर से प्रतिनिधि सभा की स्पीकर चुनी गईं।

नैंसी पेलोसी (80) को 216 और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केविन मैक्कार्थी को 209 वोट मिले।

सदन के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 427 वोट डाले गए। इनमें से सीनेटर टैमी डकवर्थ और सांसद हकीम जेफरीज को एक-एक वोट मिला।

पेलोसी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं 117वीं कांग्रेस में बतौर स्पीकर सेवाएं देने के लिए चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।’’

आंकड़ों के अनुसार, छह डेमोक्रेटिक सांसदों ने पेलोसी को वोट नहीं दिया, जबकि सभी 209 रिपब्लिकन के वोट केविन के पक्ष में पड़े, जो अब सदन में अल्पमत के नेता हैं। डेमोक्रेट के सदन में 222 सदस्य हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में उसे 435 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार है, जबकि छह ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं है।

पेलोसी को मामूली अंतर से जीत मिली, लेकिन 2014 की तुलना में उन्हें इस बार दो वोट अधिक मिले।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान पेलोसी को बधाई देते हुए कहा, ‘‘ जिल और मैं स्पीकर पेलोसी को आज प्रतिनिधि सभा का स्पीकर दोबारा चुने जाने को लेकर बधाई देते हैं.....मुझे कोई शक नहीं है कि स्पीकर पेलोसी मर्यादापूर्ण तरीके से, सिद्धांतों का पालन करते हुए और देशभक्ति के संकल्प के साथ सदन का नेतृत्व करना जारी रखेंगी।’’

नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘‘ कैलिफोर्निया की मेरी साथी नैंसी पेलोसी को प्रतिनिधि सभा का दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई। मैं अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए अमेरिकी लोगों की ओर से आपके साथ मिलकर काम करने को उत्साहित हूं।’’

मानवाधिकार मुद्दों की बड़ी समर्थक पेलोसी ने चुने जाने के बाद कहा कि नई संसद की शुरुआत बड़े चुनौतीपूर्ण समय में हो रही है।

पेलोसी ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी और आर्थिक संकट से हर समुदाय बुरी तरह प्रभावित हैं और 3,50,500 लोग मारे गए हैं। हमारे दिलों में हर एक के लिए दर्द है, दो करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, लाखों लोग बेरोजगार हैं....’’

पेलोसी ने कहा कि 117वीं संसद अमेरिकी इतिहास की सबसे विविधतापूर्ण संसद होगी, क्योंकि महिलाओं को मतदान का अधिकार मिलने के करीब 100 साल बाद यहां रिकॉर्ड 122 महिलाएं चुनकर पहुंची हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब