लाइव न्यूज़ :

नैंसी पेलोसी फिर चुनी गईं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर

By भाषा | Updated: January 4, 2021 13:10 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार जनवरी अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की दिग्गज सांसद नैंसी पेलोसी को दोबारा प्रतिनिधि सभा की स्पीकर चुना गया है।

नैंसी पेलोसी (80) को 216 और उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी केविन मैक्कार्थी को 209 वोट मिले।

सदन के एक अधिकारी ने बताया कि कुल 427 वोट डाले गए। इनमें से सीनेटर टैमी डकवर्थ और सांसद हकीम जेफरीज को एक-एक वोट मिला।

पेलोसी ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं 117वीं कांग्रेस में बतौर स्पीकर सेवाएं देने के लिए चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं।’’

आंकड़ों के अनुसार, छह डेमोक्रेटिक सांसदों ने पेलोसी को वोट नहीं दिया, जबकि सभी 209 रिपब्लिकन के वोट केविन के पक्ष में पड़े, जो अब सदन में अल्पमत के नेता हैं। डेमोक्रेट के सदन में 222 सदस्य हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 435 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार है, जबकि छह ऐसे सदस्य हैं, जो वोट नहीं डाल सकते।

पेलोसी को मामूली अंतर से जीत मिली, लेकिन 2014 की तुलना में उन्हें इस बार दो वोट अधिक मिले।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान जारी कर पेलोसी को बधाई दी।

बाइडन ने कहा, ‘‘ जिल और मैं स्पीकर पेलोसी को आज प्रतिनिधि सभा का स्पीकर दोबारा चुने जाने को लेकर बधाई देते हैं.....मुझे कोई शक नहीं है कि स्पीकर पेलोसी मर्यादापूर्ण तरीके से, सिद्धांतों का पालन करते हुए और देशभक्ति के संकल्प के साथ सदन का नेतृत्व करना जारी रखेंगी।’’

नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा, ‘‘ कैलिफोर्निया की मेरी साथी नैंसी पेलोसी को प्रतिनिधि सभा का दोबारा स्पीकर चुने जाने पर बधाई। मैं अपने राष्ट्र को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए अमेरिकी लोगों की ओर से आपके साथ मिलकर काम करने को उत्साहित हूं।’’

मानवाधिकार मुद्दों की बड़ी समर्थक पेलोसी ने चुने जाने के बाद कहा कि नई संसद की शुरुआत बड़े चुनौतीपूर्ण समय में हो रही है।

पेलोसी ने कहा, ‘‘वैश्विक महामारी और आर्थिक संकट से हर समुदाय बुरी तरह प्रभावित हैं और 3,50,500 लोग मारे गए हैं। हमारे दिलों में हर एक के लिए दर्द है, दो करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, लाखों लोग बेरोजगार हैं....’’

पेलोसी ने कहा कि 117वीं संसद अमेरिकी इतिहास की सबसे विविधतापूर्ण संसद होगी, क्योंकि महिलाओं को मतदान का अधिकार मिलने के करीब 100 साल बाद यहां रिकॉर्ड 122 महिलाएं चुनकर पहुंची हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब