लाइव न्यूज़ :

बाइडन के महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दिलाने में नैंसी पेलोसी ने निभाई बड़ी भूमिका

By भाषा | Updated: November 20, 2021 15:39 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 नवंबर (एपी) अमेरिकी अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने और लोगों की वित्तीय सहायता के लिए बड़े पैकेज के विधेयक पर सहमति बनाने में प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बाइडन के दो हजार अरब डॉलर के पैकेज वाले विधेयक को प्रतिनिधि सभा में मंजूरी मिल जाने पर अब इसे सीनेट में भेजा जाएगा। महीनों तक विचार-विमर्श के बाद शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में मतदान में डेमोक्रेटिक पार्टी के केवल एक सदस्य ने इसका विरोध किया। बाइडन ने चुनाव प्रचार के दौरान अर्थव्यवस्था को गति देने और लोगों की मदद के लिए इस पैकेज का वादा किया था।

पेलोसी ने इस विधेयक को आगे बढ़ाने और सदस्यों के बीच सहमति बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। सदन में रात भर कार्यवाही के बाद इसे मंजूरी दी गई। विधेयक पारित होने के बाद बाइडन ने पेलोसी को फोन कर बधाई दी। ‘बिल्ड बैक बेटर एक्ट’ नामक विधेयक के जरिए सरकार परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं और बाल देखभाल चिकित्सा में मदद करेगी। दवा के खर्चे भी कम होंगे और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भी कुछ प्रावधानों को शामिल किया गया है।

विधेयक पर सहमति बनाने के लिए सोमवार से ही बातचीत की जा रही थी। प्रतिनिधि सभा आधारभूत संरचना संबंधी एक ट्रीलियन के पैकेज को पहले ही मंजूरी दे चुकी है। अगले साल डेमोक्रेटिक पार्टी की हार की स्थिति में स्पीकर बनने की दौड़ में अग्रणी माने जा रहे रिपब्लिकन नेता केविन मैककार्ती ने विधेयक पर चर्चा के दौरान काफी लंबा भाषण दिया।

प्रतिनिधि सभा में शुक्रवार के मतदान के पहले विधेयक को लेकर असमंजस की स्थिति रही। कई सदस्यों ने इसका विरोध भी किया लेकिन अंतत: इसपर सहमति बना ली गई। विपक्षी रिपब्लिक की तरफ से विरोध के मद्देनजर यह तय था कि डेमोक्रेटिक पार्टी को इस विधेयक को अपनी बदौलत पारित करना होगा।

पेलोसी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम इतिहास का हिस्सा हैं। हम अपने लोकतंत्र की लंबी और सम्मानजनक विरासत का हिस्सा हैं। हमारे अपने कार्यों पर इतिहास के फैसले का सामना करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला